प्रो अल्टीमेट जिम्स ने स्वदेशी आधार पर नोएडा में खोली 200वीं शाखा
नोएडा। आज युवाओं को अपनी फिटनेस बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है। यही कारण है कि जहां पहले जिम कल्चर विदेशों तक सीमित था। वहीं आज भारतीय युवाओं में अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए अब भारतीय फिटनेस ब्रांड के रुप में प्रो अल्टीमेट जिम्स ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। नोएडा के सेक्टर-22 में कंपनी ने सोमवार को अपनी 200वीं नई शाखा का पूर्ण स्वदेशी आधार पर शुभारंभ किया है।
इस अवसर पर प्रो अल्टीमेट जिम्स के डायरेक्टर अभिषेक गगनेजा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नोएडा में खुली इस नई शाखा के साथ ही हमने थोड़े ही दिनों में भारत भर में ऐतिहासिक 200 शाखाओं का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि नोएडा सेक्टर-22 शाखा के शुभारंभ के साथ ही यह उत्तर भारत की फिटनेस क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा यहां फिटनेस की सभी मशीनरी हमारे द्वारा ही निर्मित पूर्ण स्वदेशी है। उन्होंने कहा कि कोविड से पूर्व जहां देश में हमारी 7 शाखाएं खुली थीं। वहीं हमने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के स्वदेशी आधार पर मेक इन इंडिया के पदचिन्हों पर चलते हुए जिम में वर्कआउट तथा फिटनेस की सभी मशीनरी का निर्माण स्वयं ही किया है। उन्होंने कहा आज ये मेक इन इंडिया मशीनें दुनिया में अव्वल हैं और भारतीय युवाओं को लुभा रही हैं। चेयरमैन अभिषेक ने कहा कि अपने साथ जुड़े सभी साथियों की मेहनत का नतीजा है कि आज हमने नोएडा में 200वीं शाखा का शुभारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा यह उपलब्धि ब्रांड के देशव्यापी विस्तार में एक और महत्वपूर्ण कदम है। वहीं प्रो अल्टीमेट का विश्वस्तरीय फिटनेस इकोसिस्टम और अधिक लोगों तक पहुंचा रहा है।
मेक इन इंडिया क्रांति का सपना संजोए युवा अभिषेक का 2012 में स्थापित प्रो अल्टीमेट जिम्स तेज़ी से फिटनेस इंडस्ट्री में एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है। जिसकी अपनी नवाचार, गुणवत्ता और परिणाम-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए जाना जाने वाला यह ब्रांड भारतीय फिटनेस परिदृश्य में लगातार नए मानक स्थापित कर रहा है। इस विकास यात्रा के केंद्र में एक सशक्त दृष्टिकोण है। यानी गुणवत्ता, स्वच्छता और विश्वस्तरीय उपकरणों में मानक स्थापित करते हुए दुनिया की अग्रणी जिम चेन बनना। इसी के साथ ही फिटनेस को हर व्यक्ति के लिए किफायती और सुलभ बनाना।


