पोक्सो एक्ट में कार्यवाही भेजा गया जेल
गाजीपुर* *थाना कासिमाबाद द्वारा मु0अ0सं0 48/2022 धारा 354क/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद गाजीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल निर्देशन में अपराध के रोकथाम व अपराधियों के विरद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 17.03.2022 को वादी मंगला गुप्ता पुत्र स्व0 हरखनाथ गुप्ता नि0ग्राम गंगौली थाना कासिमाबाद गाजीपुर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी थी कि बेलाल उर्फ मासूम पुत्र साबिर अहमद नि0ग्राम गंगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा मेरी लड़की को पकड़कर अश्लील हरकत करते हुए बुरी नियत से जोर जबरजस्ती करने व गाली गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी दिया गया था । उक्त के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/2022 धारा 354/504/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमे नामित अभियुक्त बेलाल उर्फ मासूम पुत्र साबिर अहमद नि0ग्राम गंगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को दिनांक 19.03.2022 को डाही पुलिया से समय करीब 06.10 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया था । उक्त के सम्बन्ध मे नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार शुदा अभियुक्त:-* 1.बेलाल उर्फ मासूम पुत्र साबिर अहमद नि0ग्राम गंगौली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर


