कराची टू नोयडा का टाइटल विवाद खत्म
कराची टू नोयडा का टाइटल विवाद खत्म, फाइनली प्रोडयुसर अमित जानी को आवंटित हुआ सीमा हैदर की फ़िल्म का टाइटल
सीमा हैदर पे फ़िल्म बनाने को लेकर मुंबई में मनसे और फ़िल्म निर्माता अमित जानी के विवाद के बीच imppa और FMC द्वारा ख़ारिज किये गए कराची टू नोयडा के टाइटल को अंततः जानी फायरफॉक्स को ही दे दिया गया है..
मनसे की धमकी के बाद IMPPA द्वारा फ़िल्म को विवादित कहकर अमित जानी द्वारा मांगे गए टाइटल कराची टु नोयडा को ख़ारिज कर दिया था और कहा था विवादित विषय पे फ़िल्म नहीं दी जा सकती अमित जानी ने IMPPA पे पक्षपात करने और मनसे के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए मुंबई में परेशान वार्ता की थी.. इस मामले में बम्बई उच्च न्यायलय में एक रिट भी दाखिल हुई थी
आज 10 जनवरी को IMPPA और फ़िल्म मेकर कम्बाइन ने अमित जानी के प्रोडक्शन हाउस जानी फायरफॉक्स को कराची टू नोयडा का टाइटल आवंटित कर दिया है
अमित जानी ने कहा मनसे को लगता है होगा कि प्रोडूसर उत्तर प्रदेश से है तो वे मुंबई में चाहे जो मनमानी कर लेंगे लेकिन अंततः जीत सत्य की ही हुई


