एक ही रात दो भैंस चोरी, जंगीपुर पुलिस पर पिङित ने लगाया आरोप

एक ही रात दो भैंस चोरी,  जंगीपुर पुलिस पर पिङित ने लगाया आरोप

 गाजीपुर  जंगीपुर थाना क्षेत्र मे पशु चोर हुए सक्रिय एक ही रात मे दो भैंस चोरी होने से पशु पालक चिंतित पशुपालको ने जंगीपुर पुलिस पर लगाया आरोप गस्ती के नाम पर करते है खाना पूर्ति। 

मिली जानकारी के अनुसार जंगीपुर थानांतर्गत शेखपुर निवासी रामध्यान बिंद और कुंदन बिंद बिते मंगलवार की रात मे प्रतिदिन की भांति खाना पीना कर अपने परिवार के साथ सोने चले गए। 

रात मे लगभग 2 बजे के आस पास रामध्यान बिंद शौच के लिए बाहर निकले और झोपङी मे बंधी भैंस को देखने चले गए मौके पर भैंस को ना देख वह शोर मचाने लगे जिस पर पड़ोसी कुंदन बिंद आवाज सुनकर बाहर निकले और देखा की ऊनकी भी झोपङी मे बंधी भैंस नदारद है इस पर वह भी शोर मचाने लगे सभी लोग पास मे स्थित युनियन बैंक पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात सिपाहियों से जानकारी प्राप्त करना चाहे की क्या भैंस किसी गाङी या किसी हालत मे जाते हुए दिखाई दी है क्या इस पर वहां तैनात पुलिस कर्मी अंजान बने रहे। इस ममले पर जानकारी देते हुए जंगीपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा की यह मामला हमारे संज्ञान मे नहीं है। अगर जानकारी मिलती है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।