गाजीपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई ,भाजपा युवा नेता ने डिप्टी सीएम को सौंपा पत्र
गाजीपुर। चर्चाओं में बने रहने का आदी हो गया है जिला अस्पताल, जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह विधानसभा के परिसर में मिलकर जिले के स्वास्थ्य सेवाओ की बदहाली पर एक पत्रक सौंपा। आदित्य सिंह ने बताया कि हमारे जनपद में शहर से लेकर ग्रामीण

अंचलों में भी जिन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है वह अपने कार्य के प्रति लग्नशील नहीं है देर से आना और जल्दी जाने की प्रक्रिया लगी हुई है कई बार तो ऐसा देखा जाता है कि ग्रामीण अंचलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल कराने के लिए पहुंचे प्रशासनिक अमला के साथ पीड़ित घंटों इंतजार करने के लिए विवश होता है इतना ही नहीं स्वास्थ्य सेवाएं एकदम जर्जर हो गयी है चाहे वह जिला अस्पताल की हो या ग्रामीण अंचल में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हो।

जिला अस्पताल में समस्याओ का अंबार है, डाक्टरो और तकनीशियन के आभाव में कई मशीने धूल फांक रही है अभी तक उनसे काम नही लिया जा रहा है। डाक्टरो के आभाव में प्रतिदिन सैकड़ो मरीज परेशान होते है, एक ही डाक्टर के यहां सैकड़ो मरीज लाइन लगाकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहते है। ग्रामीण अचंल में सरकारी अस्पतालो की स्थिति एकदम दयनीय है,

तैनात चिकित्सक अपने अस्पतालो में नही जाते है, वहां का कार्य फार्मेसिस्ट और नर्शे कर रही होती है। आदित्य सिंह ने बताया कि सारी समस्याओ को हमने क्रमवार डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को हमने अवगत कराया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि शीघ्र ही सारी समस्याओ का सामाधान होगा और हम सरकारी अस्पतालो का खुद निरीक्षण करेंगे। दोषी कर्मचारियों का कठोरतम कार्यवाही भी होगी l


