केशव प्रसाद मौर्या ने वर्चुअल के माध्यम से पार्टी के विकास कार्यों को जनता तक पहुचाया
जिला मुजफ्फरनगर के गोकुल सिटी में ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने वर्चुअल के माध्यम से पार्टी के विकास कार्यों को जनता तक पहुचाया।

कार्यक्रम में वशिष्ठ अथिति भारत सरकार में राज्य मंत्री संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नरेंद्र कश्यप एवं राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जयप्रकाश कुशवाहा, क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरवीर पाल, क्षेत्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा रूपेंद्र सैनी, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रमुख सचिन अंबावात, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा सुंदरपाल, क्षेत्रीय सोशल मीडिया ओबीसी मोर्चा महेश यादव और आए हुए हजारों कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथिओ ने संबोधित किया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।


