नवीन सखी निवास के संचालन हेतु इच्छुक भवन स्वामी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं अपने दस्तावेज
गौतम बुद्ध नगर । जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनोज कुमार पुष्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित मिशन शक्ति की उप योजना सामर्थ के अंतर्गत सखी निवास नवीन छात्रावास संचालित किये जाने का मुख्य उद्देश्य महानगरीय / नगरीय तथा शहरीय क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सुरक्षित एवं उपयुक्त आवासीय सुविधा कम से कम दर पर उपलब्ध कराने तथा कामकाजी महिलओं के 0-12 वर्ष के बच्चों हेतु शिशु सदन (क्रेच) की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि नवीन सखी निवास के संचालन हेतु रू0 4.50 लाख तक की अधिकतम वार्षिक सीमा तक भवन किराये पर लिया जाना है।
सखी निवास 50 छात्रावास की स्वीकृति क्षमता वाले उपयुक्त आवासीय भवन 4.50 लाख तक की अधिकतम वार्षिक सीमा तक इच्छुक भवन स्वामी अपने दस्तावेज कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी फेस-2 नोएडा गौतमबुद्धनगर में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु फोन नं0 7518024004 पर संपर्क स्थापित कर सकते है।


