एबीवीपी ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में छत्रपति शिवाजी महाराज की मनायी जयंती

एबीवीपी ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में छत्रपति शिवाजी महाराज की मनायी जयंती

नई दिल्ली - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को दिल्ली के विभिन्न-विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पुष्पांजलि, संगोष्ठी व अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई। अभाविप ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन, रामानुजन कॉलेज, खालसा कॉलेज,मोतिलाल नेहरु महाविद्यालय, देशबंधु महाविद्यालय, शहीद भगत सिंह महाविद्यालय, श्री अरविंद महाविद्यालय, दयाल सिंह महाविद्यालय कालिंदी महाविद्यालय माता सुंदरी महाविद्यालय दिल्ली स्कूल आफ जर्नलिज्म, अम्बेडकर विश्वविद्यालय एवं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि के कार्यक्रम कर शिवाजी को याद करने का काम किया तो वहीं अन्य जगहों पर संगोष्ठियों का अयोजन कर विद्यार्थी परिषद ने वीर शिवाजी का स्मरण किया।

विदित हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती हर वर्ष समूचे देश में अत्यंत ही उत्साह के साथ मनाता है। विद्यार्थी परिषद देशभर में स्थित विभिन्न-विभिन्न शिक्षण संस्थान, नगर, एवं जिलों में पुष्पांजली एवं संगोष्ठी आयोजित कर वीर शिवाजी को स्मरण करने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती है। इस क्रम में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शिक्षण संस्थानों में अनेकों रचनात्मक कार्यक्रम का अयोजन कर वीर शिवाजी को स्मरण करने का काम किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने कहा कि भारत की महान विभूति, हिंदू संस्कृति और परंपरा के ध्वजवाहक छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इनकी जयंती अभाविप पूरे देश में अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से अत्यंत ही उत्साहपूर्वक ढंग से मनाती है। इस क्रम में अभाविप दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिवाजी महाराज जी की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम व संगोष्ठी का आयोजन कर वीर शिवाजी को स्मरण करने का काम किया। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली के प्रदेश मंत्री श्री हर्ष अत्री ने कहा कि ' अदम्य साहस और वीरता के पर्याय वीर शिवाजी हमारे देश के गौरव व अभिमान है। देश एवं हिंदुत्व को समर्पित इनका जीवन हमें बहुत कुछ सिखाता है। अभाविप इनकी जयंती को हर वर्ष पूरे देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाता है। इसी क्रम में आज हमने भी छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती को विद्यार्थियों के बीच बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाकर शिवाजी के विचारों को युवाओं तक पहुंचाने का काम किया।